Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसिनेमाघरों में दिखेगी लखनऊ की बेटी, संदेह फ़िल्म में निभाई है अभिनेत्री...

सिनेमाघरों में दिखेगी लखनऊ की बेटी, संदेह फ़िल्म में निभाई है अभिनेत्री का किरदार

सिनेमाघरों में दिखेगी लखनऊ की बेटी, संदेह फ़िल्म में निभाई है अभिनेत्री का किरदार

लखनऊ। कामयाबी के सफ़र में मुश्किलें तो आएँगी ही, परेशानियाँ दिखाकर तुमको तो डराएंगी ही। चलते रहना कि कदम रुकने ना पायें, अरे मंजिल तो मंजिल ही है एक दिन तो आएगी ही। यह बाते उभरती मॉडल रितिका गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठ रही हैं। रितिका एक मार्च को फ़िल्म संदेह में अभनेत्री के रूप में सिनेमाघरों में दिखेंगी।

लखनऊ की रहने वाली रितिका का बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। वह पढ़ाई के दौरान कार्यक्रमों में भाग लिया करती थी। फिर एक दिन उन्हें लखनऊ में शूट होने वाली फिल्म के ऑडिशन के बारे में पता चला। वह भी ऑडिशन देने पहुँची और उनका सेलेक्शन हो गया। यह रितिका की पहली फ़िल्म थी, इसलिए खुशियों का ठिकाना न रहा। उन्होंने फिल्म संदेह में अभनेत्री का किरदार निभाया। जो एक मार्च को सिनेमाघरों को देखने को मिलेगी।

सीन एक सीमा तक, छोड़ी 2 फ़िल्म
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि हमे फैमिली फ़िल्म करना पसंद है। जिसमे एक सीमा तक सीन को किया जाता है। अधिक बोल्ड सीन की डिमांड पर हमने 2 फ़िल्म के ऑफर ठुकरा दिया।

जल्द एक और फ़िल्म पर करेंगी साइन
अभनेत्री इस बताया कि फ़िल्म संदेह के बाद अब एक और फ़िल्म का ऑफर मिला है। जल्द ही फ़िल्म को साइन करूंगी। उसके बाद शूटिंग पर जाऊंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular