Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशसमाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदें - रीबू श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदें – रीबू श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे – रीबू श्रीवास्तव

लखनऊ।गाजीपुर में महिला सभा की मीटिंग में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई बड़ी है।
सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई हैं महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ही फलफूल रहा है। किसानों के साथ वादों को क्या हुआ? नौजवानों को रोटी-रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक का खतरनाक खेल जारी रहता है।
किसी को भी भाजपा सरकार के रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा गरीब का वोट लेती है पर उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया, उन्हें न्याय नहीं मिला। महिलाओं और बच्चियां असुरक्षित हैं। व्यापारी लुट रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार को पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है।
समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए उन्हीं को भाजपा अपना बताती रहती है। भाजपा को गरीबों, किसानों और नौजवानों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी है। जनता भाजपा की साजिशों और झूठ- फरेब की राजनीति को बखूबी जान गई है। वह अब भाजपा को सत्ता में फिर से नहीं आने देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular