
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी।
उनका वाराणसी स्थित पैतृक गाँव फ़त्तेहपुर खौदा गाँव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
*लखनऊ मेदांता ने 4 दिन में 4 लाख का बिल बना दिया. लेकिन मरीज़ को होश तक नहीं आया*
मां बोलते हुए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आई लेकिन यहां एडमिट होने के बाद नहीं बोल पाई.
*ये दर्द यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का है. मेदांता वालों ने लूटने में इन्हें भी नहीं छोड़ा फिर आम आदमी के साथ क्या सलूक करते होंगे. आप अंदाजा लगा लीजिए*



