Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमोदी के चार सौ पार पूरा करने के लिए नीरज शेखर को...

मोदी के चार सौ पार पूरा करने के लिए नीरज शेखर को जितना है – राना अंबुज सिंह

मोदी के चार सौ पार पूरा करने के लिए नीरज शेखर को जितना है – राना अंबुज सिंह
👉🏻भाजपा नेता ग्राम प्रधान राना अंबुज सिंह ने नीरज शेखर के जीत के लिए झोंकी ताकत
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ।बलिया लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के हाथो को मज़बूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बलिया के बैरिया विधानसभा में विद्यार्थी परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।

यूपी का चुनावी गणित विश्लेषण लोकसभा बलिया कुल मतदाता- 18,22,625 (बढ़ोतरी संभव) कुल विधानसभा- 5 मौजूदा सांसद- BJP
2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 54.3%) 1.SP+BSP- 4,53,595 2.BJP- 4,69,114 3.SBSP- 35,900 2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जीत दर्ज की बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी ने 15,519 वोटों से जीत हासिल की 2022 विधानसभा चुनाव में बलिया लोकसभा के नतीजे
1.SP+SBSP- 4,67,694
2.BJP- 3,97,237
3.BSP- 1,22,456
2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर BJP को 4,69,114 वोट मिले. लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ बलिया लोकसभा सीट पर बीजेपी को 3,97,237 वोट मिले. यानि 2019 के मुक़ाबले 2022 में 71,877 वोट कम मिले यहाँ पर गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुछ स्थानीय विधायकों का बहुत ज़्यादा विरोध था, जो अपनी सीट 2022 में हार गए थे वहीं दूसरी तरफ़ सपा और सुभासपा का गठबंधन था बलिया लोकसभा में सुभासपा का प्रभाव माना जाता है अब सुभासपा और बीजेपी का गठबंधन है जिसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में बलिया में दिखाई पड़ सकता है हालाँकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पैटर्न में कई बार बहुत ज़्यादा बदलाव होते हैं 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को बलिया लोकसभा में 4,53,595 वोट मिले थे तब सपा और बसपा का गठबंधन था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ बलिया लोकसभा सीट पर सपा को 4,67,694 वोट मिले. यानि 2022 के नतीजों के अनुसार बलिया लोकसभा में सपा 70,397 वोटों से आगे है वहीं BSP को 2022 के विधानसभा चुनाव में बलिया लोकसभा में 1,22,456 वोट मिले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर 35,900 वोट हासिल किए यानि प्रति विधानसभा औसतन 7,180 वोट लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा बलिया लोकसभा की जहूराबाद सीट से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं अब सपा और सुभासपा का गठबंधन टूट चुका है बलिया लोकसभा सीट 2024 का मुख्य मुक़ाबला भी बीजेपी गठबंधन और सपा के बीच ही होगा।
बलिया लोकसभा सीट क्षत्रिय और भूमिहार बाहुल्य मानी जाती है पूर्वांचल में सबसे ज़्यादा क्षत्रिय और भूमिहार बलिया लोकसभा क्षेत्र में ही हैं इसके अलावा ब्राह्मण, यादव और राजभर वोट भी काफ़ी निर्णायक भूमिका में है। बलिया लोकसभा में 2022 के विधानसभा चुनाव में 5 सीटों में से सपा गठबंधन ने 4 सीटों पर और बीजेपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी.
1.फेफना- (SP- 92,516), (BJP- 73,162), (BSP- 14,154)
2.बलिया- (SP- 77,634), (BJP- 1,03,873), (BSP- 10,023)
3.बैरिया- (SP- 71,241), (BJP- 58,290), (BSP- 12,695)
4.ज़हूराबाद- (SBSP+SP- 1,14,860), (BJP- 69,228), (BSP- 53,144)
5.मोहम्मदाबाद- (SP- 1,11,443), (BJP- 92,684), (BSP- 32,444)


भाजपा नेता राना अंबुज सिंह ने कहा की सबके गिले शिकवे जो भी हो सब भूलकर भईया नीरज शेखर को भारी बहुमत से जितवाकर लोकसभा भेजना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सौ पार सपने को पूरा करना है।भाजपा के राज में मंदिरों के निर्माण कर सनातन धर्म को बढ़ावा दिया गया आज मोदी योगी के राज में प्रदेश देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।राज राज स्थापित हुआ है आगे भी विकाश का रास्ता बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular