
मतदान हमारा अधिकार है – रीता सिंह
संवाददाता
लखनऊ। इसी अधिकार के तहत एक माँ जी जो 91 वर्ष की हैं उनकी बहुत इच्छा थी कि मैं भी वोट डालूँ परंतु न वो अपार्टमेंट से उतर सकतीं न चल पातीं न वो बोल सकती कुछ शब्द बोलतीं वो स्पष्ट नहीं सुनाई पड़ते लेकिन इतना समझ में आता कि मैं वोट डालने चलना चाहती
उनकी बेटी ने सिविल डिफ़ेंस की ज्योति खरे से कहां चूँकि ज्योति दूर रहतीं हम सब सिविल डिफ़ेंस में हैं ज्योति ने हमें फ़ोन किया हम तत्काल ही वहाँ पर गई व्हीलचेयर पर। माँ जी को नीचे लिफ़्ट से लाया गाड़ी में मैने और ड्राइवर ने मिलकर बैठाया सरोजिनी नगर में सेंटमीराज स्कूल में लेकर गए वहाँ फिर गोद में उठाकर चेयर पर बैठाया अंदर ले जाकर वोट डालने तक उनकी बेटी ने साथ दिया लेकिन माँ जी गोदी में थी लेकिन बटन नहीं दबा पा रही थीं बड़ी मुश्किल से वोट पड़ गया मैं एक बात कहूगीं वोट डालने बाद माँ (पुष्पा चोपड़ा ) जी से मैंने पूछा माँ जी आपको कैसा लग रहा है तो हंस कर कुछ शब्द बोली स्पष्ट सुनाई नहीं दिया परंतु हंसने से पता चला कि बहुत खुश हैं
सच। में हम बहुत ख़ुश हैं एक माँ कीं इच्छा पूरी हो गई ।लोकतंत्र में सभी को मतदान करना चाहिए
पुष्पा माँ से सीखना चाहिए कि अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें ।रीता सिंह नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ ने चुनावों में अपना बेहतरीन योगदान दिया।



