
*बडौदा यू पी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत,भव्य विदाई समारोह में ग्राहक हुए भावुक*
*तेजस भारत समाचार*
*अखिलेश श्रीवास्तव*
*रायबरेली* ।बडौदा यू पी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत के अवसर पर बैंक स्टाफ ग्राहक सहित परिवार के सदस्य विदाई समारोह में समलित हुए।सबका स्नेह मिलन देख वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव कुछ पल के लिए भावुक होकर सभी से अपने अनुभव बताते हुए आभार व्यक्त किया।



वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव को आज उनके बैंक शाखा में पहुंचते ही ग्राहकों का बधाई देने का सिलशिला चलता रहा अनिल कुमार श्रीवास्तव पूरे दिन बैंक का काम आम दिनों की तरह ग्राहक सेवा में पूरी शिद्दत से काम किया।अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने उन्हें सम्मान देते पर बल दिया और कहा कि ग्राहक हमारे भगवान जैसे होते है ।






सभी ग्राहक का बराबर का सम्मान होना चाहिए।हमारे अच्छे व्यवहार से ही हमारे बैंक के साथ हमारी खुद की पहचान होती है।आज हमारे सेवा के अंतिम दिन में आप सब का प्यार हमेशा अपने दिल में संभाल कर रखूंगा।







इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर,ब्रांच के स्टाफ और अन्य शाखा से आये स्टाफ प्रधान गड़ सम्मानित ग्राहक लोग सुशील कुमार,तुषार,विंध्याचल,वैभव,नितिन शुक्ला,अनीश दूबे,मनीष,डॉ बलदेव वर्मा, विश्वामित्र ,राम राज वर्मा ,आशीष तथा ग्राम प्रधान भौसीगूढ़ा , सहित बेटी अन्वेषा,तन्नू पत्नी मीरा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



