Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेश56 बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भाजपा ने सपा  को 64227 मतों...

56 बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भाजपा ने सपा  को 64227 मतों से हराया

56 बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भाजपा ने सपा  को 64227 मतों से हराया*

बहराइच 4 जून। बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट  से भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने सपा उम्मीदवार रमेश गौतम को पराजित कर दिया है।
सोमवार शाम जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने आनंद कुमार गोंड को जीत का प्रमाण पत्र जारी किया।
भाजपा उम्मीदवार डाक्टर आनंद कुमार गोंड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन (समाजवादी पार्टी) प्रत्याशी रमेश गौतम को 64227 मतों से हराया है।

विजयी प्रत्याशी आनंद गोंड को 518802 व दूसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार को 454575 मत प्राप्त हुए हैं।
बहराइच की इस लोकसभा सीट पर 13 मई को चुनाव हुआ था। इस सीट पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।
2014 में यहां भाजपा की सावित्री बाई फुले और 2019 में अक्षयवर लाल गोंड जीते थे। भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड की उम्र अधिक हो जाने के कारण इस बार भाजपा ने उनकी जगह उनके पुत्र डाक्टर आनंद कुमार गोंड को लड़ाया था।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से भाजपा खेमे में हर्ष की लहर फैल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular