
ग्रीन वुड अपार्टमेंट के अध्यक्ष विवेकानंद राय अपने दल बल के साथ किया वृहद वृक्षारोपण
तेजस भारत समाचार
हिमांशु राय
लखनऊ। ग्रीन वुड अपार्टमेंट लखनऊ के अध्यक्ष विवेकानंद राय अपने दल बल के साथ वृहद वृक्षारोपण कर उनके फायदे पर विस्तार से चर्चा कर सभी को कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज पेड़ो की कटान और पेड़ो को नही लगाने से पर्यावरण में भरी बदलाव देखने को मिल रहा है।गर्मी में भीषण गर्मी तापमान पचास डिग्री तक पहुंच जा रहा है।बरसात में बाढ़ कटान की समस्या से जूझना पड़ता है।जाड़े में भीषण कोहरा आदि से दिक्कत होती है।हमे चाहिए की पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और सभी को प्रेरित करे।

इस कार्यक्रम में राणा अंबुज सिंह,श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती रंजना आनंद, श्रीमती शिखा कटियार, श्रीमती रुचिका अग्रवाल, हिमाशु राय, विवेक राय,ओ पी मिश्रा,वी पी कटियार, आर के कपूर, शिवशंकर सिंह,रामेंद्र कुशवाह, कुश गुप्ता, डॉ. अंकुर दुबे, आर के सिंह, मनोज, विपीन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



