
मोदी सरकार का किसानों, कमजोरो,मजदूरों-मजलूमों एवं नौजवानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक – अनुपम मिश्र
👉🏻मोदी कैबिनेट में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिये जाने पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने हार्दिक बधाई
तेजस भारत
लखनऊ।केंद्र में बासठ वर्षों बाद इतिहास दोहराया गया है आज एक ऐतिहासिक दिन है जब तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की ।मोदी कैबिनेट में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिये जाने पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने हार्दिक बधाई देने के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार का किसानों,कमेरो,मजदूरों-मजलूमों एवं नौजवानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया।
अनुपम मिश्रा ने ने कहा कि जयंत चौधरी में आम जनमानस किसान मसीहा भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की छवि देखता हैं और जयंत जी के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से देश की अरसठ प्रतिशत आबादी विशेषकर जो कृषि पर निर्भर है में उमंग एवं उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर अनुपम मिश्रा राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय लोक दल ने सभी कार्यकर्ताओं प्रदेश की जनता के साथ खुशी प्रकट कर सभी को बधाई दी।



