
हिमांशु राय
लखनऊ। ग्रीन वुड अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार में सुंदर काण्ड का आयोजन सपना शर्मा टीम जौनपुर द्वारा बेहतरीन गायकी सुर ताल से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।सुंदर काण्ड कार्यक्रम के बाद श्री राम के भजन देवी गीत को लोगो ने खूब सराहा।लोगो के मांग पर भोजपुरी भजन को लोगो ने खूब पसंद किया।
इस अवसर पर समाजसेवी हिमांशु राय ग्रीन वुड अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक राय राणा, अंबुज सिंह राम किंकर सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने भजन का आनंद लेकर भक्ति की रस में रम गए।



