
लखनऊ अयोध्या से लगे मुख्यमार्ग होंगे जाम रहित – अपर पुलिस महानिदेशक
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ0प्र0 सत्यनारायणा आईपीएस द्वारा किसान पथ स्थित लखनऊ-अयोध्या रोड, बाराबंकी-अयोध्या रोड एवं सुलतानपुर रोड पर वाहनों के गलत निकास के कारण जाम की समस्या के निराकरण हेतु एनएचएआई के अधिकारियों तथा कमिश्नरेट लखनऊ के यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में यातायात दबाव की समस्या के समाधान हेतु ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर सुधार करने, सर्विस रोड को चौड़ा करने, राउण्डर का निर्माण करने एवं अनाधिकृत कटों को बन्द किये जाने आदि निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया की अयोध्या से जुड़े मार्ग पर लोगो की आमद से अक्सर जाम की समस्या आ रही है जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा हो रही है।जिसे देखते हुआ अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा व्यवस्था देना यातायात पुलिस की प्राथमिकता है एक सर्वे करवाकर रूट प्लान बनाया गया है उसके अनुपालन में लिए निर्देश दिए गए है आने वाले दिनों में अयोध्या धाम में किसी प्रकार की जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।



