Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशउद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर मुकुंद बिहारी मिश्र को...

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर मुकुंद बिहारी मिश्र को बहराइच व्यापार मंडल ने दी बधाई*

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर मुकुंद बिहारी मिश्र को बहराइच व्यापार मंडल ने दी बधाई*

बहराइच 17 सितम्बर। उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में मुकुंद बिहारी मिश्र को पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहराइच व्यापार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने मिश्र और उनकी टीम को बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में व्यापारिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की आशा जताई।

व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने बताया कि बीते दिनों आगरा में सम्पन्न हुए प्रांतीय अधिवेशन में मुकुंद बिहारी मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष, डाक्टर दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता को प्रदेश महामंत्री व 76 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के संरक्षक अशोक मातनहेलिया के प्रतिष्ठान पर आयोजित उक्त बैठक में नगर व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर संरक्षक अशोक मातनहेलिया ने कहा कि “मुकुंद बिहारी मिश्र का उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चयन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद तक पहुँचाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

बहराइच व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ ने कहा, “मुकुंद बिहारी मिश्र का चयन व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उनके नेतृत्व में उद्योग व्यापार जगत को नई दिशा मिलेगी।”

उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “मिश्र जी के अनुभव और दृष्टिकोण से व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। उनकी नेतृत्व क्षमता से हमें विश्वास है कि व्यापारिक समुदाय के समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान होगा।”

महामंत्री आशीष कंसल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, “मुकुंद बिहारी मिश्र के नेतृत्व में उद्योग व्यापार मंडल के प्रयासों को और गति मिलेगी। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण व्यापारियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।”

कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा, “मिश्र जी का अध्यक्ष बनना व्यापार मंडल के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी और व्यापारियों के हित सुरक्षित रहेंगे।”

अंत में सभी व्यापारियों ने मुकुंद बिहारी मिश्र की सफलता की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में कई वरिष्ठ व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे और मिश्र जी के साथ आगे के सफर में सहयोग देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular