Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशपरिवार और विद्यालय कमेटी का मिला आजीवन यादों में रखूंगी - वंदना...

परिवार और विद्यालय कमेटी का मिला आजीवन यादों में रखूंगी – वंदना सक्सेना

परिवार और विद्यालय कमेटी का मेरे कार्यकाल में सहयोग मिला उसे आजीवन यादों में रखूंगी – वंदना सक्सेना

तेजस भारत समाचार

सिकंदराराऊ। स्थानीय कन्या इंटर कालेज की प्राचार्या श्रीमती वंदना सक्सेना के सेवानिवृत समारोह की अध्यक्षता सतेंद्र जैन ने किया।आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक रहा।जिसने नियुक्ति की आज उन्हीं की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति हुई।श्रीमती वंदना सक्सेना कालेज में प्राचार्य के रूप में लगभग आठ वर्ष की सेवा में स्कूल को निरंतर बढ़ाने का काम किया।कन्याओं की पढ़ाई से लेकर बोलचाल भाषा व्यवहार के साथ कैसे पढ़ाई पर ध्यान दिया जाए और सम्मान से रहा जाए।सभी ने वंदना सक्सेना की तारीफ की।बच्चे भावुक होकर अपनी प्राचार्या को सेवा समाप्त पर बधाई दी।

शिवम् जैन शिक्षाविद है ने काफी योगदान रहा।प्राचार्या श्रीमती वंदना सक्सेना के कार्यकाल में यादगार पलो को याद किया गया। उपकार जैन ने भी पूरे साथ जुटकर काम किया और कॉलेज को निरंतर बढ़ाने का काम किया। इस अवसर पर पब्लिक की तरफ से डॉ विष्णु सक्सेना कवि को माल्यार्पण किया गया उनके गीत को लोग आज भी जीते है।

डॉ विष्णु सक्सेना कवि ने विदेशों में हिंदी गीतो का परचम लहराया।विदेश में युवाओं को हिन्दी गीत को समझने का अवसर दिया।गोपालदास नीरज जी ने अपना उत्तराधिकारी के रूप में डॉ विष्णु सक्सेना को चुना था और हिंदी गीतो को आगे बढ़ाने का काम किया।ये कार्यक्रम वंदना का नहीं विष्णु वंदना का कार्यक्रम है।

डॉ विष्णु सक्सेना ने डॉक्टर की नौकरी छोड़कर बच्चों की परवरिश किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभाकर में कार्यक्रम आयोजन हुआ।श्रीमती वंदना सक्सेना कम बोलकर सामने वाले की भावना को समझने की आदि शक्ति मिली है।वक्ताओं ने कहा कि आपके कार्यकाल को यहां के लोग युगों युगों तक याद रखेगा।लता सक्सेना,मीनाक्षी जी वर्तमान एवं पूर्व प्राचार्य उपस्थिति रही ।

बलराम श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि वंदना सक्सेना की उदारता सादगी का सभी कायल है।डॉ विष्णु सक्सेना की लोकप्रियता लड़कियों में बहुत थी लेकिन डॉ विष्णु सक्सेना ने संयम जीवन जिया।

कवि बलराम श्रीवास्तव ने अपनी काव्यपाठ ने सभी को पसंद आई खूब सराह गया।आर्य कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिका कृति ने अपनी कविता से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर सारांश सक्सेना, प्रिया सक्सेना, चित्रांश सक्सेना, स्वेच्छा श्रीवास्तव, सम्पादक तेजस भारत अखिलेश श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular