Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमहाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण/उद्घाटन करने 10 जून को बहराइच आएंगे सीएम...

महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण/उद्घाटन करने 10 जून को बहराइच आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ- भाजपा एमएलसी पदमसेन चौधरी

बहराइच 7 जून। विदेशी आक्रांता महमूद‌ गज़नवी के सेनापति सैयद सालार मसूद‌ गाज़ी को बुरी तरह पराजित करके मृत्यु के घाट उतार कर हिन्दुत्त्व की मर्यादा रखने वाले हिन्दू हृदय सम्राट महाराजा‌‌ सुहेलदेव इतिहास के पन्ने में खो गये थे। वीर शिरोमणि के त्याग, शौर्य एवं वीरता को जनमानस में अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से जनपद बहराइच अन्तर्गत विकास खण्ड चित्तौरा मुख्यालय के निकट उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “महाराजा सुहेल देव के नाम से एक भव्य एवं दिव्य स्मारक स्थल” स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के‌ प्रति बहराइच की जनता सदैव कृतज्ञ एवं आभारी रहेगी। श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी के‌ करकमलों द्वारा वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव के नवनिर्मित भव्य स्मारक स्थल के लोकार्पण/उद्घाटन के‌ निमित्त मैंने दिनांक 15.02.2025 को एक पत्र लिखकर जनपद की ओर से आमन्त्रित किया था। अपने अति व्यस्ततम दिनचर्या में से समय निकालकर दिनांक 10 जून 2025 दिन मंगलवार को सन्दर्भित स्मारक स्थल पर पदार्पण करने की माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृति प्रदान की है, जिसके प्रति व्यक्तिगत रूप से मैं आभार व्यक्त करता हूॅं। कार्यक्रम के स्वरूप को आकर्षक एवं दिव्य बनाने में जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से लगा हुआ है, जिसके लिए जिलाधिकारी, बहराइच प्रशंसा की पात्र हैं।जनपदवासियों से मेरी विनम्र अपील है कि 10 जून 2025 को महाराजा सुहेलदेव स्मारक , चित्तौरा के ऐतिहासिक स्थल पर ऐतिहासिक संख्या में पहुॅंचकर जनपद बहराइच का नाम प्रदेश के‌ शीर्ष पर स्थापित करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।साभार!आपका *पदम सेन चौधरी*सदस्य विधान परिषद पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular