
लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की पहली बैठक सम्पन्न
यूपी प्रेस क्लब मे हुई बैठक
लखनऊ । 4 सितंबर 2025 : लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन होने के बाद पहली बैठक यूपी प्रेस क्लब में आयोजित हुई.
अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने सभा का संचालन किया और सभी का आपस में परिचय कराया. इसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवींद्र सिंह और यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय सचिव के. विश्वदेव राव ने भी सभा को संबोधित किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित की.

पुनर्गठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों में अध्यक्ष शिव शरण सिंह, महासचिव नितिन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रियाज अहमद, आशीष कुमार सिंह, महिमा तिवारी, हिमांशु दीक्षित. सचिव मुकुल मिश्रा, टी. एन. मिश्रा, प्रदीप सिंह ‘बागी’, अंकित श्रीवास्तव, शिव विजय सिंह, नजम अहसन थे.
कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, दीप चंद्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, इतिश्री मिश्रा , आदित्य शुक्ला, हुजैफा, रजनीश यादव, विक्रम सिंह, आदेश शुक्ला, अश्वनी सिंह, आशीष वर्मा, दीनदयाल मिश्रा, अतुल शुक्ला, सोनिया सिंह, आनंद प्रकाश दिवेदी, शिव नरेश शामिल थे.
विशेष आमंत्रित सदस्यों में हसीब सिद्दीकी, रविंद्र कुमार सिंह, के०विश्वदेव राव, रजत मिश्रा, देवराज सिंह एवं रतिभान त्रिपाठी शामिल रहे.



