Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeखेलशहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ...

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की याद में हुआ आयोजन

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन तेजस भारत समाचार लखनऊ।देश के लिए दर्जनों कीर्तमान बनाने वाले शहीद लेफ्टनेंट कमांडर योगेश तिवारी की पावन स्मृति में दौड़, लम्बी कूद प्रतियोगिता के उपरांत सैंकड़ो लोगों के साथ दूर दूर से आये ने शहीद योगेश के आवास तक श्रद्धांजलि यात्रा की गयी।

आवास पर मुख्य अतिथि प्रशांत त्रिपाठी. अधिवक्ता उच्चन्यायायलय लखनऊ विशिष्ट अतिथि गणेश प्रताप सिंह,प्रतिनिधि जिला पंचायत तृतीय लक्ष्मणपुर,समाजसेवी संजय शुक्ल व शहीद योगेश की माँ अन्नपूर्णा तिवारी की उपस्थिति में शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूर दूर से प्रतिभागियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रयागराज से आये प्रतिभागी अखिलेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अक्षय कुमार वर्मा द्वितीय स्थान, नीरज कुमार कुमार तृतीय स्थान,किशन शर्मा चतुर्थ स्थान तथा अंकित पांचवां स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सचिन यादव प्रथम स्थान, दिलशाद द्वितीय स्थान, बृजेश वर्मा तृतीय स्थान तथा राम विशाल को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में सभी ने नम आँखों से लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।श्रद्धांजलि समारोह को शहीद योगेश को नमन करने हरदोई से कवि अमरेंद्र अवस्थी के साथ अंबरीश शुक्ल,सौरभ ओझा,राजीव तिवारी आशुतोष गिरी,हरिवंश शुक्ल, विपिन तिवारी, सुशील तिवारी, गोलू शुक्ल,रुपेश तिवारी, प्रेमनाथ पाण्डेय, अजय सोनी कवि साहित्यकार, अभय विश्कर्मा, विनोद शुक्ल,अनूप शुक्ला, शिवांशु पाण्डेय राम सिंहनीरज तिवारी,लवकुश सरोज, गोविन्द सरोज, सोनू रवि प्रजापति सूरज, आदि सैकड़ो की संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे|
कार्यक्रम का संयोजक शहीद योगेश के भाई आशुतोष तिवारी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular