Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशAISMNF के उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

AISMNF के उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमजद हुसैन होंगे।

AISMNF के उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फैडरेशन ने पूर्व व पश्चिम क्षेत्रों के जिलों को 6 जोन में विभाजित करते हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गयी है। AISMNF के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न और प्रदेश अध्यक्ष शुहेब अहमद ने संयुक्त विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमजद हुसैन होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुकेश गोयल, महासचिव की नीरज गुप्ता एवं सचिव की सौरभ वार्ष्णेय निभायेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी परवेज आलम, महासचिव अनिल त्रिपाठी और सचिव की जिम्मेदारी मुम्ताज खान के कंधों पर रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष सुहेब अहमद ने प्रथम चरण में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि मेरठ मंडल के संदीप सिंघल, सहारनपुर मंडल के सरदार अहमद, अलीगढ़ मंडल के पंकज धीरज, लखनऊ मंडल के अनिल सिंह, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी वाराणसी, अनुपम शुक्ला प्रयागराज, आशीष सक्सेना मुरादाबाद, मृत्युंजय शंकर सिन्हा गोरखपुर, दीपक राजावत झांसी, राजेश्वर सिंह बांदा, नरेंद्र प्रताप आजमगढ़ व राजेश पटेल मिर्जापुर के लिए नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री अपने-अपने जोन में संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे।ईस्टर्न ज़ोन में वाराणसी, प्रयागराज,बांदा, झांसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती मंडल हैं जबकि वेस्टर्न ज़ोन में लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, सहारनपुर मंडल हैं। नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला टीम का गठन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular