
बाजार खाला में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी कार्यक्रम की सराहना की
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी थे। कार्यक्रम के उप मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह थे।कार्यक्रम की संयोजक फरहा रिज़वी तथा सह संयोजक ऐनुद्दीन अहमद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मद नईम ने की।
रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया, भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान किया। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी ने ऐसे कार्यक्रम करने के लिये आयोजकों का आभार व्यक्त किया। ऐसे कार्यक्रम और क्षेत्र के लोगों को आयोजित करना चाहिए ताकि जनता को फ़ायदा मिल सके। कार्यक्रम की संयोजक फरहा रिज़वी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का ह्रदय से आभार।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निहारिका श्रीवास्तव, सलमान अहमद, आनंद त्रिवेदी, मोहम्मद नईम तथा राजेन्द्र प्रसाद का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन उबैद अली ने किया।



