Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशरिजा खान बनी एक दिन के लिए फखरपुर थाना प्रभारी

रिजा खान बनी एक दिन के लिए फखरपुर थाना प्रभारी

महिला शक्ति मिशन के तहत एक दिन के लिए रिजा खान बनी थाना प्रभारी निपटाए समस्याएं

रिजा खान बनी एक दिन के लिए फखरपुर थाना प्रभारी

तेजस भारत/ सईद खान

बहराइच। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल फखरपुर कक्षा 11 की छात्रा रिजा खान को एक दिन के लिए फखरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड ने रिजा खान को सर्वप्रथम बंदी गृह का निरीक्षण कराया। इसके उपरांत उन्होंने कार्यालय पहुंचकर मुकदमों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। रिजा खान ने अपने चेंबर में बैठकर फरियादियों की शिकायतें भी सुनी। इस अवधि में उन्होंने एक महिला फरियादी शेखपुरवा निवासी साइना बानो, पुरुष फरियादी शनि गौड़ की शिकायत पर सुनवाई की। छात्रा प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज कर मामले के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। एक दिन के प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपने अनुभव पर रिजा खान ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्होंने जोर दिया की पढ़ाई और कड़ी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में बेटियों को अधिक सम्मान मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की अन्य छात्राएं भी थाना फखरपुर पहुंची। इस दौरान अपराध निरीक्षक समर सिंह, एसआई श्याम सिंह यादव, एसआई सुदामा सिंह यादव, रामानंद यादव, अजय यादव, महिला आरक्षी सरिता यादव, मनीषा व प्रधानाचार्य प्रवेश यादव भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular