Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकिसान ने गड़ासे से काटकर दो किशोरों की हत्या, फिर पत्नी और...

किसान ने गड़ासे से काटकर दो किशोरों की हत्या, फिर पत्नी और बच्चियों संग दी जान, छह मौतों से गांव में मचा कोहराम

लहसुन की बोवाई से इनकार किया तो गंड़ासे से वार कर उनकी हत्या कर दी

किसान ने गड़ासे से काटकर दो किशोरों की हत्या, फिर पत्नी और बच्चियों संग दी जान, छह मौतों से गांव में मचा कोहराम

तेजस भारत/ सईद खान

बहराइच। जिले के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने दो किशोरों को खेत में लहसुन की बोवाई के लिए बुलवाया, दोनों ने लहसुन की बोवाई से इनकार किया तो गंड़ासे से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दंपती व दो बेटियों समेत चार लोग जिंदा जल गए, चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हुई है। निंदुनपुरवा टेपरहा गांव निवासी विजय कुमार खेती बाड़ी और पशुपालन का काम करता था। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोवाई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को घर बुलवाया। दोनों ने नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते घर पर काम अधिक होने की बात कह कर खेत में काम करने से इन्कार कर दिया। इसी बात से गुस्साए विजय ने अपने घर के आंगन में गड़ासे से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विजय ने खुद को पत्नी व बेटी सहित कमरे के अंदर बंद कर घर में आग लगा ली। आग लगने पर कमरे में बंद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। गांव के लोग दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान दो लाशों को देखकर सभी के होश उड़ गए। उधर कमरे के अंदर आग की लपटों से घिरे लोग चीख चिल्ला रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। रामगांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूरज यादव और सनी वर्मा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। कमरे के अंदर से विजय यादव उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव निकाले गए हैं। उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकार महसी मौके पर पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular