
विजयदशमी पर श्रीराम क्षत्रिय सेना ने किया शस्त्र पूजन समारोहलखनऊ, 2 अक्टूबर।विजय दशमी के पावन अवसर पर श्रीराम क्षत्रिय सेना, लखनऊ जिला इकाई के तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन जय अम्बे विद्यालय, पारा रोड, राजाजीपुरम, लखनऊ में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द सिंह ने की। इस अवसर पर श्रीराम क्षत्रिय सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुना बक्स सिंह “निर्भय” ने संजीव सिंह चौहान को जिला महामंत्री तथा सर्वोत्तम सिंह चौहान एडवोकेट को जिला प्रवक्ता लखनऊ नियुक्त किया।अपने संबोधन में जमुना बक्स सिंह “निर्भय” ने कहा कि वनवास के समय प्रभु श्रीराम ने अपने धनुष-बाण से राक्षसों का संहार कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी।

विजयदशमी का यह पर्व सत्य और धर्म की इसी परंपरा को जीवित रखने का संदेश देता है।समारोह में प्रदेश मंत्री विनय सिंह चौहान, जिला संरक्षक अनिल सिंह गहरवार, जिला अध्यक्ष विजय सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह सिसोदिया, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह व सम्राट सिंह राजावत, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह चौहान, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, मान सिंह तोमर, विमल सिंह सोमवंशी, धर्मेन्द्र सिंह गौर, सत्येन्द्र सिंह परिहार, जिला महामंत्री सीतापुर बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सदर राघवेंद्र सिंह चौहान, शिव राज सिंह बघेल, मुस्कान सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



