Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशआईएमआरटी का सदैव यह प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थी केवल पुस्तकीय...

आईएमआरटी का सदैव यह प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागरिक बनें – डी आर बंसल

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल लखनऊ डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन कर एक बार फिर साबित कर दिया कि कॉलेज शिक्षा सहित सांस्कृतिक कार्यकारों पर भी बच्चों को प्रोत्साहित करता है। आई पी एस निपुण अग्रवाल ने विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

आईएमआरटी का सदैव यह प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागरिक बनें – डी आर बंसल

👉🏻आईएमआरटी बिजनेस स्कूल लखनऊ डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन कर एक बार फिर साबित कर दिया कि कॉलेज शिक्षा सहित सांस्कृतिक कार्यकारों पर भी बच्चों को प्रोत्साहित करता है। आई पी एस निपुण अग्रवाल ने विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

तेजस भारत समाचार संवाददाता लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं, बल्कि परंपरा, आधुनिकता और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम रहा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे और भी गरिमामय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, झिलमिलाती रोशनी और डांडिया की ताल पर थिरकते कदमों ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्साह से भर दिया।

संस्थान के चेयरमैन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को केवल शैक्षणिक दायरे तक सीमित न रखते हुए, उन्हें सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में है, और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान की निदेशिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ एक ओर छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

डांडिया नाइट्स में संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन की विविध प्रस्तुतियों ने सबको रोमांचित कर दिया। विशेष आकर्षण पारंपरिक डांडिया राउंड्स रहे, जिनमें हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रायोजकों और सहयोगी संस्थाओं का योगदान इस आयोजन की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके सहयोग ने न केवल कार्यक्रम को भव्य बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि शिक्षा और संस्कृति का विकास समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।कार्यक्रम के अंत में आईएमआरटी बिजनेस स्कूल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी तरह के विविध एवं प्रेरणादायी आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में प्रायोजकों और सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। जिसमें जॉबीफाई, ज़ैप्सोल, स्वरित म्यूजिकल इवेंट्स और ग्लोरियस वीमेन प्रोफेशनल स्टोर और द हैंडमेड इनके सहयोग से कार्यक्रम न केवल भव्य बना बल्कि विद्यार्थियों और समाज को जोड़ने का उद्देश्य भी सफल हुआ।“आईएमआरटी का सदैव यह प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नागरिक बनें।

डांडिया नाइट्स जैसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करते हैं, बल्कि उन्हें अपनी परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं।“उन्होंने आगे कहा कि “आज की शाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब शिक्षा और संस्कृति का संगम होता है, तब विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखर कर और भी प्रखर हो जाता है। संस्थान के सभी अध्यापकगण एवं निदेशकगण की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया और विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि हम सभी उनके हर प्रयास और उपलब्धि में उनके साथ हैं।”चेयरमैन ने अंत में यह भी उल्लेख किया कि “आईएमआरटी भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि विद्यार्थी अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व से गहराई से जुड़े रहें।” कार्यक्रम में आई पी एस अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कॉलेज के अध्यक्ष श्री डी आर बंसल ,रिया त्रिपाठी सहित अन्य निदेशकोंकी उपस्थिति में विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हिमांशु राय तेजस भारत के संपादक अखिलेश श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular