
खनन में उत्कृष्ट कार्य करने पर देश में उत्तर प्रदेश को मिला द्वितीय स्थान*
👉🏻 सचिव/ निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की वजह से उत्तर प्रदेश राज्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
लखनऊ।उत्तर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के लगातार सुधार कार्यक्रम के चलते उत्तर प्रदेश को देश में दूसरे स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश खनन विभाग अपने राजस्व लक्ष्य को पार कर प्रदेश के चौमुखी विकाश में प्रबल योगदान दे रहा है वही मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव/ निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने खनन विभाग में लगातार सुधार के कार्य करने से जहां एक तरफ राजस्व की बढ़ोत्तरी हुई है वही पहले से अधिक खनन के बड़े पट्टे भी हुए है।
खनिज क्षेत्र में सुधार अपनाने हेतु राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा भावना को बढ़ावा देने के लिए एक सूचकांक विकसित करने की आवश्यकता महसूस होने के दृष्टिगत खान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतीय खानिविद्यापीठ धनबाद के सहयोग से राज्य खनन तत्परता सूचकांक बनाया गया तथा राज्यों में उपलब्ध खनन क्षेत्रफल आदि के आधार पर राज्यों को तीन श्रेणी में रखा गया है।जिसमें उत्तर प्रदेश सहित गोवा असम केरल बिहार हिमाचल प्रदेश तमिलनाडु मेघालय राज्य को श्रेणी बी में रखा गया है।इस संबंध में सचिव/ निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की वजह से उत्तर प्रदेश राज्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।



