Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सपा विधायक के बीच अमर्यादित वार्तालाप हुई वायरल

भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सपा विधायक के बीच अमर्यादित वार्तालाप हुई वायरल

आराध्य केवल भीमराव अंबेडकर हैं।

भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सपा विधायक के बीच अमर्यादित वार्तालाप हुई वायरल
तेजस भारत समाचार
लखनऊ। इंटरनेट पर शुक्रवार की रात एक आडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें दो लोग आपस में गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें हो रही बातचीत सिधौली के पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव (समाजवादी पार्टी) व दिवाकर गुप्ता नाम के एक युवक के बीच बताई जा रही है।

युवक कहते सुना जा रहा है कि वह शनिदेव मंदिर के नाम पर उनसे चंदा मांग रहा था। चंदा देना ना देना पूर्व विधायक का अधिकार है। उसका आरोप है कि पूर्व विधायक शनिदेव को गाली दे रहे हैं। किसी के आराध्य को गाली देना गलत है। उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।
पूर्व विधायक की ओर से कहा जाता है कि एक साल और उधम धर लो, फिर बताएंगे। युवक कहता है कि 20 साल भाजपा सरकार नहीं जाने वाली। विधायक बनने का सपना देखना भूल जाओ। पूर्व विधायक कहते हैं कि कहां हो तो युवक कहता है कि वह पकरिया चौराहे पर है, आ जाएं जो करना है कर लो।

पूर्व विधायक कहते हैं समय आने पर उसे मिट्टी से खोदकर बाहर निकाल लेंगे। युवक कहता है कि भगवान को गाली दी है, माफी मांग लो नहीं तो उनके कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा।

पूर्व विधायक कहते हैं कि वह भगवान को नहीं मानते, उनके आराध्य केवल भीमराव अंबेडकर हैं। दोनों एक दूसरे को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं। पूर्व विधायक कहते सुने जाते हैं कि वह लखनऊ में लारी अस्पताल में हैं, अपने पिता का इलाज करवा रहे हैं। ए ब्लॉक में मौजूद हैं वह आ जाए। युवक कहता है मौका मिलेगा तो जरूर आ जाएंगे।
पूर्व विधायक बोले
पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव ने स्वीकार किया कि दिवाकर गुप्ता ने उनको फोन किया था। दोनों के बीच जो कुछ बात हुई, आडियो में है, उन्हें और कुछ नहीं कहना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular