
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान मचा हड़कंप
👉🏻 पांच हजार वाहनों की चेकिंग में हुई बड़ी कार्यवाही डेढ़ करोड़ की वसूली का आदेश
तेजस भारत समाचार
लखनऊ।भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अवैध खनन, अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर पूर्ण अंकुश के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनपदीय / मण्डलीय अधिकारियों/विशेष जांच दल द्वारा विगत तीन दिनों में लगभग पांच हजार से अधिक उपखनिजों का परिवहन करने वालों को चेक किया गया, जिनमें अधिकांश परिवहन करने वाले वाहन परिवहन प्रपत्रों के साथ परिवहन करते हुये पाये गये। चार सौ से अधिक वाहनों पर अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 1.5 करोड़ से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। अवैध खनन, परिवहन /ओवरलोडिंग पर अब तक विगत तीन दिनों में 07 एफ०आई०आर० भी दर्ज करायी गयी है। जनपद सोनभद्र में 54 वाहनों पर, मीरजापुर में 23 वाहनों पर, जालौन में 32 वाहनों पर, बलिया में 21 वाहनों पर व गोरखपुर में 15 वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

उपरोक्त अभियान अन्तर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एव खनिकर्म, उत्तर प्रदेश श्रीमती माला श्रीवास्तव द्वारा अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों को कड़े निर्देश दिये कि अन्य राज्यों से उपखनिजों का परिवहन आई०एस०टी०पी० के साथ ही हो। किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाये। स्रोत विंदु पर कड़ाई से लोडिंग मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्थापित लो टी समक्ष पी टी जेड व ए एन पी आर कैमरा युक्त चेक गेट्स को भी चौबीस घंटे सातों दिन संचालित किया जा रहा है।
श्री अरूण कुमार विशेष सचिव/अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक दशा में प्रभावी प्रवर्तन लगातार संचालित रहे व शासन की मंशा में अनुरूप कार्य किया जाये।



