Friday, February 6, 2026
18.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026
spot_img
Homeप्रदेशGST कमिश्नर डॉ नितिन बंसल से व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने...

GST कमिश्नर डॉ नितिन बंसल से व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की सपा प्रतिनिधिमंडल ने की मांग

मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (IGRS) के माध्यम से आम जनता और व्यापारी हित में की गई जन शिकायत पर शासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर और सर्व स्वीकार्य निस्तारण करने की भी बात कहीं गईं।

GST अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर आयुक्त से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल।

लखनऊ। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ विभूति खंड स्थित राज्य कर मुख्यालय (SGST) में आयुक्त IAS डॉ.नितिन बंसल से मुलाकात कर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों पर अनावश्यक उत्पीड़न पर एक पत्रक दिया।

पत्रक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों पर दुकानों के भौतिक सत्यापन के नाम पर, सचल दल द्वारा सड़क पर व्यापारी का माल रोककर उनका आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने के मुद्दे पर आयुक्त महोदय को बताई।

पत्रक में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (IGRS) के माध्यम से आम जनता और व्यापारी हित में की गई जन शिकायत पर शासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर और सर्व स्वीकार्य निस्तारण करने की भी बात कहीं गईं।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के सर्वश्री यासिर सिद्दीकी (प्रदेश मुख्य महासचिव), अक्षय जैन अरिहंत (प्रदेश सचिव), निखिल सिंघल, संजय यादव, अभिषेक गुप्ता अभि आदि शामिल थे।
प्रदीप जायसवाल (एडवोकेट) प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 युवा प्रदेश अध्यक्ष,
भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
वाराणसी व्यापार मण्डल काशी प्रान्त ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी,
स्मॉल इंडस्ट्रीज एण्ड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (SIMA) पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष (2021-23),
समाजवादी पार्टी (व्यापार सभा), उत्तर प्रदेश पूर्व प्रदेश सचिव (2017-20),
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश पूर्व राज्य सदस्य (2012-17),
राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति, उ०प्र०शासन पूर्व महानगर अध्यक्ष (2004-14),
समाजवादी छात्र सभा, वाराणसी पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ (2002-03),
श्री हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular