
*अभिनेता चिंटू पांडे भोजपुरी सिनेमा के है लोकप्रिय स्टार*
संवाददाता
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ।भोजपुरी सिने स्टार चिंटू पांडे के संग तेजस भारत के सम्पादक हिमांशु राय प्रबंधक राणा अंबुज सिंह ने आज राजधानी में मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सिनेमा को लेकर चर्चा की।भोजपुरी सिनेमा के सफल डायरेक्टर प्रदीप पांडेय ने अभी तक कई फिल्मों का निर्माण किया है

कई कलाकारों को भोजपुरी सिनेमा में मौका दिया है।आज भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल,निरहुआ जैसे नामी गिरामी।लोग काम से नाम स्थापित कर चुके है।लेकिन इन सबके बीच चिंटू पांडे का नाम आज भोजपुरी सिनेमा में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता चिंटू पांडे ने कई हिट फिल्में दी है आज भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेता चिंटू पांडे एक सफल अभिनेता में सुमार है।

इस भेंट वार्ता में डायरेक्टर प्रदीप पांडेय,अभिनेता चिंटू पांडे,संपादक हिमांशु राय प्रबंधक राणा अंबुज सिंह बड़े ही आत्मीयता से बात चीत में भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत कुछ करने की बात की।



