Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशआईएएस डा. दिनेश चंद्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन ने दिया रेडक्रास का...

आईएएस डा. दिनेश चंद्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन ने दिया रेडक्रास का “उत्कृष्ट सेवा सम्मान

आइएएस डा. दिनेश चंद्र सिंह को राज्यपाल आनंदीबेन ने दिया रेडक्रास का “उत्कृष्ट सेवा सम्मान”*

*आइएएस श्री चंद्र को पूर्व में भी मिले हैं अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सम्मान*

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड’ से किए जा चुके हैं सम्मानित*

*‘स्काच अवार्ड-2024’ के लिए मिल चुका है सम्मान*

*एक घंटे से अधिक शीर्षासन का विश्व रिकॉर्ड भी है इनके नाम*

लखनऊ 17 जुलाई। बहराइच, सहारनपुर व कानपुर के डीएम रह चुके यूपी के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह को इंडियन रेडक्रास सोसायटी, उत्तर प्रदेश ने “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से नवाजा है।

राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों उन्हें ये सम्मान दिया गया।

यूपी रेड क्रास सोसाइटी के प्रांतीय महासचिव डा. हिमाबिंदु नायक ने बताया कि डाक्टर दिनेश चंद्र वर्ष 2021 से 2023 में बहराइच के जिलाधिकारी रहे। इस दौरान वहां की रेड क्रास शाखा में इनके द्वारा किए गए अनेकों प्रशंसनीय कार्यों के कारण रेडक्रास की ख्याति बढ़ी। रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश चयन समिति ने डाक्टर चंद्र का नाम “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” हेतु चयनित कर ये सम्मान दिया है।
बताते चलें कि भारतीय रेड क्रास दुनिया का सबसे बड़ा एकमात्र स्वतंत्र स्वैच्छिक मानवीय संगठन है। भारत वर्ष में इसका 11 सौ से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है। उत्तर प्रदेश के 75 जिले व एक उप जिला शाखाएं यहां की राज्य शाखा में हैं। ये सभी शाखाएं आपदाओं व आपात स्थितियों के समय कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देकर उन्हें राहत प्रदान करती हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और सरकार की जन लोक लुभावन योजनाओं को जमीन पर लाकर पात्र लोगों के लाभान्वित करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाले जिम्मेदार अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र का नाम प्रदेश के उन कर्मठ, तेज तर्रार व लोकप्रिय अधिकारियों में शुमार है जिनका सम्मान समाज का हर वर्ग करता है। 2012 बैच के आईएएस दिनेश चंद्र जहां भी पोस्ट रहे वहीं अपनी सेवा से अलग पहचान बनाई। जहां भी रहे वहां कोई न कोई सम्मान डा. चन्द्र को मिलता रहा। सबसे बड़ा सम्मान इन्हें हर पोस्टिंग वाले क्षेत्र की आम जनता व खासतौर पर गरीब जनता का प्यार व विश्वास मिला।
रेड क्रास का उक्त सम्मान पाने वाले डाक्टर चंद्र के लिए यह कोई पहला या आखिरी सम्मान नहीं है। इन्हें प्रशासनिक सेवा में आने के समय से ही सामाजिक प्रतिष्ठा के सम्मान मिलते रहे हैं। हाल ही में सहारनपुर के डीएम रहते आयुष्मान अभियान के तहत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में अव्वल रहने का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए डाक्टर चंद्र को ‘स्काच अवार्ड- 2024’ से नवाजा गया है। इससे पूर्व पशु चारा नेपियर घास उत्पादन के लिए इन्हें स्कॉच अवार्ड मिल चुका है।
2022 के विधान सभा चुनावों के लिए जनवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड” स्वयं देकर उन्हें सम्मानित किया था। इसके अलावा भी निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें चार बार सम्मानित किया गया।
दिनेश चंद्र बहराइच में डीएम थे तब इन्होंने जो वरासत माडल लांच किया था उसे अब पूरे प्रदेश ने अपना लिया है। हनुमान चालीसा पाठ के साथ योगासन में एक घंटे से अधिक समय तक शीर्षासन करने का विश्व रिकॉर्ड अत्यधिक ऊर्जावान डाक्टर दिनेश चंद्र के ही नाम है।
फिलहाल वरिष्ठ आईएएस डाक्टर दिनेश चंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी उद्योग व गन्ना विकास के विशेष सचिव तथा अपर आयुक्त गन्ना का पद संभाल रहे हैं।
उनकी उपलब्धियों पर मिल रहे सम्मानों के लिए यूपी ओलंपिक संघ महासचिव आनंदेश्वर पांडे, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, लखनऊ बार एसोसिएशन व यूपी ओलंपिक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अचल मेहरोत्रा,  बहराइच उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी दीपक सोनी, नवनीत अग्रवाल, मनीष मल्होत्रा, निर्यातक अशोक मातनहेलिया सहित अनेक वर्गों के प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular