
इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ रहा है वैसे वैसे साइबर फ्रॉड के नए नए तरीके मार्केट में आ रहे – अंकित राय
तेजस भारत
अर्चना सिंह
लखनऊ।कोड वायरस सिक्योरिटी के डायरेक्टर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में लोगों को किया जागरूक कोड वायरस सिक्योरिटी के डायरेक्टर अंकित राय ने भेंटवार्ता में बताया कि आज के समय में जैसे जैसे इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ रहा है वैसे वैसे साइबर फ्रॉड के नए नए तरीके मार्केट में आ रहे है । इसका सबसे बड़ा उद्धरण डीप फेक है। डीप फेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक का एक हिस्सा है। इस तकनीक में अटैकर एक फेक ऑडियो या वीडियो बनाता है जो एकदम ओरिजनल ऑडियो यह वीडियो से मैच करता है।
जैसे कि अभी हाल फिलहाल में रश्मिका मंदाना और सचिन तेंदुलकर जैसे सेलिब्रेटीज भी इसका शिकार हो चुके है और अभी जल्द ही मे इटली की प्रधानमंत्री गिरोगिया मेलोनी के साथ भी दीप फेक जैसा साइबर क्राइम हुआ है।
इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट ने बहुत सारे कठोर कदम उठाए है वही पे कोड वायरस और डिजिटल योद्धा की टीम इसके लिए लगातार अवॉर्नेस क्लासेज चला रही है। हम लोग लॉ इन्फोर्समेंट और लखनऊ साइबर सेल के साथ मिलकर इसपर काम कर रहे है।



