
इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा दिनेश चन्द्र को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से राज्यपाल आनंदी बेन ने किया सम्मानित
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ।इंडियन रेडक्रास सोसायटी, उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा दिनेश चन्द्र को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथो सम्मानित किया गया। डा सिंह उतर प्रदेश के प्रशासनिक सेवा के सबसे अधिक मेहनती अधिकारी में सुमार है।उन्हें इसके पहले भी कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग से चार बार राज्य,एक बार 2022-23 में राष्ट्रीय पुरुष्कार और “स्कॉच अवार्ड 2024” से सम्मानित होने के बाद इंडियन रेडक्रास सोसायटी का “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” मिला आईएएस अधिकारी डा दिनेश चंद्र को मिला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और जन लोक लुभावन योजनाओं को जमीन पर पात्र लोगो के लाभान्वित करना एक अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। डा दिनेश चन्द्र एक कर्मठ तेज तर्रार अधिकारी के रूप में सुमार है उनका सम्मान समाज का हर वर्ग करता है आज डा दिनेश चन्द्र लोगो में लोकप्रिय है 2012 बैच के आईएएस दिनेश चंद्र जहां भी पोस्ट रहे वही अपनी सेवा से अपनी अलग पहचान बनाई ।जहां जहां सेवा दी वहां वहां कोई न कोई सम्मान डा दिनेश चन्द्र को मिलता रहा सबसे बड़ा सम्मान तो जनता का प्यार मिला। उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई बार राज्य,एक बार 2022-23 में राष्ट्रीय पुरष्कार दिया गया तो सामाजिक संगठन द्वारा उन्हें “स्कॉच अवार्ड 2024” और “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
बहराईच जिले के जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र के दौरान कुशल नेतृत्व से जिला रेड क्रॉस शाखा बहराइच में किए गए अनेकों प्रशंसनीय कार्यों के कारण जिला रेड क्रॉस शाखा की ख्याति बढ़ी।जिसके लिए उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस की चयन समिति ने दिनेश चंद्र का नाम “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” हेतु चयनित किया. मंगलवार को दिनेश चन्द्र को यह पुरस्कार राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों मिला। इसके पहले भी इसी जिले में तैनाती के दौरान उन्हें नैपियर घास उत्पादन के लिए “स्कॉच अवार्ड” मिल चुका है.
भारतीय रेड क्रॉस एक स्वैच्छिक मानवीय संगठन है, जिसका पूरे देश में ग्यारह सौ से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, जिनमें से पचहत्तर जिले और एक उप जिला शाखाएं उत्तर प्रदेश राज्य शाखा में हैं, जो आपदाओं/आपात स्थितियों के समय राहत प्रदान करती हैं और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देती हैं. यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र संगठन, इंटरनेशनल रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट मूवमेंट का एक प्रमुख सदस्य है. इस आंदोलन के तीन मुख्य घटक हैं, इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC),192 राष्ट्रीय सोसायटी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसायटीज हैं।
सहारनपुर जिलाधिकारी रहने के दौरान “स्कॉच अवार्ड 2024”से डा दिनेश चंद्र को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “स्कॉच अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया ।2023 में सहारनपुर जिले में जिलाधिकारी रहने के दौरान आयुष्मान अभियान के तहत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में सहारनपुर अव्वल रहा था. जिसके लिए उन्हें “स्कॉच अवार्ड 2024” के लिए सिल्वर प्रमाणपत्र मिला। डा दिनेश चंद्र अपनी शासकीय व्यस्तता के चलते उक्त अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा सके और शासन से अनुमति न मिल पाने की वज़ह से सहारनपुर जिला प्रशासन से भी कोई नहीं जा सका। डा दिनेश चन्द्र हमेशा हर सेवा में अपने बेहतर कार्य के लिए जनता का प्यार मिलता रहा और यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन रात बढ़ती जा रही है आज प्रदेश में सबसे लोकप्रिय अधकारिओ में सुमार है।



