Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकशिश मीडिया के स्थापना दिवस पर देश व प्रदेश के पत्रकार हुए...

कशिश मीडिया के स्थापना दिवस पर देश व प्रदेश के पत्रकार हुए सम्मानित

कशिश मीडिया के स्थापना दिवस पर देश व प्रदेश के पत्रकार हुए सम्मानित

प्रयागराज। कशिश मीडिया के 17वें स्थापना दिवस पर “शान ए उत्तर प्रदेश” का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया l जिसमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,राजस्थान, सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए पत्रकार शामिल हुए l मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी तथा विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी जी के हाथों समाजसेवी, चिकित्सा, शिक्षा, सांस्कृतिक क्षेत्र के साथ साथ पत्रकारों को शान ए उत्तर प्रदेश सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा जनता पत्रकार पर बहुत भरोसा करती है इसलिए उनको नकारात्मक खबरों से बचना चाहिए , आपात काल के दौर में भी प्रयागराज के कलम के सिपाहियों ने भी देश के लोकतंत्र कि आवाज़ बन कर जनतंत्र को बचाया,पत्रकारों को समाज में बदलाव वाली खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए। समारोह कि अध्यक्षता किन्नर अखाड़े की महामण्लेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन नजीब इलाहाबादी ने कियाl अंत में कार्यक्रम आयोजक मो0 ज़िया सिद्दिकी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कियाl सफल व अच्छे कार्यक्रम के लिए सभी पत्रकारों ने ख़ुशी ज़ाहिर की l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular