
खनन में माला, परिवहन में किंजल की संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा पर हुए निर्णय से मचा हड़कंप
तेजस भारत समाचार
लखनऊ। परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक श्रीमती माला श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश में खनन गतिविधियों के प्रभावी नियमन, परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।श्रीमती किंजल सिंह ने परिवहन प्रबंधन, ओवरलोडिंग नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और व्यावहारिक दिशा-निर्देश दिए, वहीं श्रीमती माला श्रीवास्तव ने खनन से जुड़े विषयों में नियमों के कड़ाई से अनुपालन एवं विभागीय समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया।दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर आपसी समन्वय के माध्यम से सामने आए मुद्दों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संयुक्त रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई। यह बैठक सुशासन, नियमों के सख्त अनुपालन और सुरक्षित व सुव्यवस्थित परिवहन–खनन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।



