
गीतकार संतोष आनंद के गीत गाकर कवियों ने अदभुद, यादगार बनाया कार्यक्रम
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। देश दुनिया के जाने माने गीतकार संतोष आनंद के गीतों कर कवियों ने राजधानी में जो शमा बांधा लोगो ने है पल को कैमरे में कैद कर खूब सराहा।ऐतिहासिक रहा आज का अनोखा अदभुद कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत संतोष आनंद के गीत को गाकर डा विष्णु सक्सेना ने धमाके दार शमा बांध दिया।श्रोताओं के लिए हर गीत हर पल यादगार बन गया।इस तरह का कवि सम्मेलन जो केवल संतोष आनंद के लिखे गीत को कवियों ने अपनी आवाज में गाकर गया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।




देश के सबसे बड़े गीत ऋषि डॉ संतोषानंद का जस्टिस वी के चौधरी , जस्टिस राजेश चौहान , पवन सिंह विधान परिषद सदस्य और मुकेश सिंह अद्यक्ष इंडो अमेरिकन चेम्बर ऑफ़ कामर्स ने कार्यक्रम “हिंदी है हम “ में सम्मानित किया ॥ भव्य कार्यक्रम में गीत ऋषि के लिखे हुए गीतों को कवि आशीष अनल , सोनरूपा विशाल,डा विष्णु सक्सेना,सुमन दुबे आदि ने गाया। कार्यक्रम की कल्पना, संयोजन तथा संचालन हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने किया।आज के इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग,पत्रकार सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।



