
ग्रीन वुड अपार्टमेंट के सोसाइटी के आम चुनाव में विवेकानंद राय अध्यक्ष चुने गए
तेजस भारत समाचार
हिमांशु राय स्थानीय संपादक
लखनऊ। ग्रीन वुड अपार्टमेंट के सोसाइटी के वार्षिक अधिवेशन चुनाव में विवेकानंद राय अध्यक्ष चुने गए।चुनाव अधिकारी हिमांशु राय ने सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियों को निभाने को कहा। ग्रीन वुड अपार्टमेंट ए बी के मे आरडब्ल्यूए सोसाइटी का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। प्रेसिडेंट पद पर बी ब्लॉक से विवेका नंद राय और के ब्लॉक से अजीत सिंह में आमने सामने टक्कर थी।

विवेका नंद राय ने अपने प्रतिद्वंदी अजीत प्रताप सिंह को 64 मतो से पराजित किया।वही सेकेटरी पद पर रामेंद्र कुशवाहा अपने प्रतिद्वंदी। रतन को ६३ मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पर रविन्द्र कुमार कपूर निर्विरोध चुने गए। वही ज्वाइंट सेकेटरी पद पर अंकुर दुबे और सुनील गोयल अपने प्रतिद्वंदी को जम के पटकनी दी।सदस्य पद पर यश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी डॉक्टर रिचा सिंह को भरी मतों से पराजित किया।चुनाव काफी शांति पूर्वक संपन्न हुआ । चुनाव समित ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।चुनाव अधिकारी हिमांशु राय, ध्रुव अग्रवाल और विनय तिवारी के देख रेख मे संपन्न हुआ।



