
ग्रीन वुड सोसाइटी राष्ट्र हित में कर रही जन उपयोगी कार्य
तेजस भारत समाचार
हिमांशु राय
लखनऊ।राष्ट् हित में ग्रीनवुड सोसाइटी ABK की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष ,पदाधिकारियों एवं सदस्यो द्वारा बृहद फलदार एवम् जीवन वर्धक एवम् जीवन रक्षक वृक्षारोपण कार्यक्रम परिसर में ही अति उत्साह से किया गया जिसके फलस्वरूप राष्ट्र हित में 50 पौधों का फल एवं उसका वातावरण में ऑक्सीजन प्राप्त होगा यह सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य बहुत ही सुंदर व सराहनीय है ! इन पौधों का हमारे देश के वातावरण को स्वक्छ बनाने में बहूत बड़ा योगदान होगा ! इस परिपेक्ष में सुमन निगम ने आम का पौधा , वंदना सिंह ने -चीकू का पौधा , शिखा कटियार ने आवला का पौधा, ऋचा सिंह ने अनार का, सुनीति शर्मा ने अमरूद का , अर्चना सिंह ने लीची का ,रंजना ने नीम और कटहल का पौधा , इसी प्रकार कई अन्य ने पान का पौधा , अंगूर का पौधा, शरीफा का पौधा ,शहतूत का पौधा अन्य कई फलदार पौधों का , पाम का पौधा आदि का पौधारोपण किया ! यह बड़े हर्ष की बात है कि हमारी सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने काफ़ी जागरूकता दिखाते हुए बिना किसी पर्यावरण दिवस के ही बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम करके सराहनीय कार्य किया है हम इनके द्वारा वातावरण को स्वक्छ व सुंदर बनाने के प्रयास की सराहना व अभिनंदन करते हैं ! हम अंतःवासिय अपनी सांस्कृतिक समिति एवं इसके सदस्यो व पदाधिकारीयो का दिल से आभार व्यक्त करते हैं व नंदन करते है !



