Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशजिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने फीता काट  मिहींपुरवा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय...

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने फीता काट  मिहींपुरवा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय का किया शुभारंभ

कतर्नियाघाट सेंचुरी के निकट मिहींपुरवा में खुला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का कार्यालय

कतर्नियाघाट जंगल किनारे बने कार्यालय में प्रदेश के श्रमजीवी यूनियन सदस्यों को रात्रि विश्राम की सुविधा*

*जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने फीता काट  मिहींपुरवा में कार्यालय का किया शुभारंभ*

*सभी सदस्यों को बांटा श्रमजीवी सदस्यता कार्ड*

मिहींपुरवा (बहराइच) 22 जुलाई। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र की मिहींपुरवा इकाई के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर मिहींपुरवा तहसील के श्रमजीवी पत्रकारों को यूनियन की ओर से संबद्धता कार्ड दिए गए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रमजीवी यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अभी तक यूनियन के कार्यालय जिला मुख्यालयों तक ही सीमित थे। तहसील स्तर पर कार्यालय खोलकर एक नई पहल हुई है। इसके लिए मिहींपुरवा इकाई के सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस हेतु यूनियन की जिला इकाई की ओर से आज आप सभी को धन्यवाद देने आया हूं। उन्होंने बताया कि मिहींपुरवा इकाई का यह कार्यालय कतर्नियाघाट जंगल के नजदीक है। मिहींपुरवा यूनिट ने यूनियन के सदस्यों के लिए जंगल भ्रमण पर आने वाले सभी यूनियन सदस्यों को कार्यालय परिसर में बने विश्रामालय में रात्रि विश्राम की सुविधा देने की घोषणा की है। पत्रकारों के लिए यह भी एक सुखानुभूति देने वाली घोषणा है।


कार्यक्रम के आयोजक यूनियन के मिहींपुरवा तहसील अध्यक्ष एम. रशीद कहा कि संगठन का कार्य एक दूसरे सदस्यों का सुख-दुख बांटना होता है इसलिए मिहींपुरवा नगर में नवीन कार्यालय की स्थापना की जा रही है। इस कार्यालय के माध्यम से संगठन के सदस्यों में आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि श्रमजीवी कार्यालय पर रेजिडेंस (विश्रामालय) की भी व्यवस्था की गई है। श्रमजीवी संगठन के सभी लोगों के लिये यह सुविधा मिहींपुरवा में उपलब्ध है।


नवीन श्रमजीवी कार्यालय शुभारंभ के पश्चात तहसील के श्रमजीवी यूनियन के सदस्यों की ओर से समारोह में आये सभी अतिथियों एवं यूनियन के सदस्यों का बैच अलंकरण कर उनका माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा के हाथों तहसील मिहींपुरवा के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों को सदस्यता कार्ड वितरित किए गये।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, परवेज अहमद, अज़ीम मिर्जा, कोषाध्यक्ष रमन सोनी, यूनियन के तहसील अध्यक्ष एम०रशीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप नारायण मदेशिया, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सदस्य मोहम्मद जमील कुरैशी, सदस्य अनिल चंद मिश्रा, सदस्य विशाल अवस्थी, सदस्य आदर्श पांडेय, मामून रशीद , मो० शरीफ, सानू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


कार्यालय शुभारंभ पर राष्ट्रीय पार्षद बिपिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, बच्चे भारती, शारिक रईस, हेमंत मिश्र आदि सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular