Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशजेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया धुआधार प्रचार

जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया धुआधार प्रचार

जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया धुआधार प्रचार
संवाददाता
जौनपुर ।जनता दल एस सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का आज जनपद में चुनाव प्रचार के सिलसिले में आगमन हुआ।सौम्य एवम शालीन व्यक्तित्व के स्वामी प्रदेश अध्यक्ष (जेडीएस) ओंकार सिंह के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव गणेश शंकर चतुर्वेदी व प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल धर्मेंद्र सिंह भी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए साथ में उपस्थित रहे। नेतात्रय का स्वागत राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंडल अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह ने अपने आवास पर किया। प्रदेश अध्यक्ष जेडीएस ओंकार सिंह ने संक्षिप्त प्रेसवार्ता की और आगमन के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की,उन्होंने बताया कि जनता दल एस, राष्ट्रीय लोकदल,व जनता दल यू (यूनाइटेड) का समर्थन एनडीए को है, और इसीलिए बिहार राज्य से चुनाव प्रचार करते हुए आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुँचा हूं। पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है, राजनैतिक मूल्यों की रक्षा हो सके इसलिए राजग के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिये हम पूरे प्रदेश में जनता के बीच जा रहे हैं। देश की एकता और अखंडता की हिफाजत के लिये राजग के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की जनता से अपील कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि विपक्षीदलों ने गठबन्धन बनाकर पिछले चुनावों में राफेल,नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा लेकर जनता के बीच गये थे।उनको लगता था कि सत्ता में आ जायेंगे लेकिन जनता ने इनको नकार दिया और नरेन्द्र मोदी की सरकार बन गई। आज न राफेल है, न जीएसटी,न ही नोटबंदी का मुद्दा है, सारे मुद्दे को विपक्षीगण छोड़ चुके हैं। सपा पर उन्होंने कहा कि लोहिया जी के विचारों की हत्या कर रहे हैं और कांग्रेस ने तो 1980 से 1996 के बीच आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के इशारे पर अपनी नीतियां बनाने का काम किया जिससे रोजगार के अवसर कम हो गये।उद्योग धंधे बंद हो गये।जनता इनको नकार चुकी है। विपक्ष के पास कोई राजनैतिक मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन हमारे ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की बात करता है,जैसे हम 5 किलो अनाज दे रहे हैं,तो वह 10 किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं,जैसे वह बोली लगा रहे हों, उनका अपना कोई विचार या नीति देश के प्रति नहीं है,न ही यह बोली लगाने की जगह है। इंडी गठबंधन टिकने वाला नहीं है, न यह कभी टिका है न ही टिकेगा। चार सौ पार पर उन्होंने समझाया कि यदि हमारा 5 साल या 10 साल का कार्यकाल जनता को पसंद आया है तो जनता से अपेक्षा है कि अब की संख्या चार सौ पार करा दें, क्योंकि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ने काम किया है,काम कर रहे हैं,आगे भी काम ही करेंगे। उन्होंने जौनपुर की जनता से आह्वान किया कि राजग के सभी उम्मीदवारों को जनता विजयी बनाये व जौनपुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को जौनपुर की समस्त जनता भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर डाक्टर सत्येंद्र सिंह, डाक्टर एस. ए. रिज़वी,अमरेंद्र श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव,निसार अहमद,विनय यादव,नरेंद्र यादव सहित तमाम राजग शुभचिंतक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular