
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदाताओ को किया गया सम्मानित
तेजस भारत समाचार
सोमिना बजाज
लखनऊ। डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदाताओ एवम एवम सेवी संस्थानों का सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया।श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्साल के निदेशक डा सुनील भारती,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश श्रीवास्तव, डा एस आर सिंह,प्रभारी रक्त कोष संगीता टंडन,पैथोलाजी प्रभारी डा नीना उपाध्याय,डा रत्ना पांडे,डा प्रवीण कुमार डा पल्लवी श्रीवास्तव,चिकत्सालय के रक्त कोष कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, की मानवता के प्रति सेवा करने पर सभी के कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन डा प्रवीण कुमार,उमेश चंद पाटिल ने किया।सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



