
पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का विस्तार कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सपनो को पूरा करने का काम करेंगे – राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष सदस्यता लेने वाले बसपा पूर्व कोडिनेटर मटेरा प्रत्यासी बाबू शाह बहराइच को पार्टी में शामिल कराते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का विस्तार कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सपनो को पूरा करने का काम करेंगे।पार्टी का जो पश्चिम उत्तर प्रदेश की पहचान बनी है अब संगठन का विस्तार कर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल मजबूती से संगठन विस्तार करके आगे बढ़ेगी।
श्री मिश्र ने कहा की किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की नींव किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधान मंत्री ने रखी थी उस समय पार्टी जबरदस्त किसानों कमजोरो की पार्टी बन कर उभरी थी लेकिन विगत कुछ वर्षों में पार्टी के विस्तार पर प्रभावी ढंग से काम नही किया जा सका है लेकिन युवा शक्ति के प्रेरणादायक राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का शीर्घ ही विस्तार किया जायेगा पूरे प्रदेश में पार्टी अपने दम पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से मजबूती के साथ खड़ी होगी।इसके लिए पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जिलों का दौरा करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी संगठन को बेहतर बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि श्री शाह बहराइच में बसपा से चुनाव लड़ चुके है उनकी ख्याति साफ सुथरी मिलनसार है बहराइच सहित पूरे देवीपाटन मंडल में बाबू शाह के लोक दल पार्टी में शामिल होने से मजबूती मिलेगी।राष्ट्रीय लोक दल पार्टी पूरे पूर्वांचल में अपनी मजबूत संगठन खड़ा करके जनता के सामने एक विकल्प के रूप में बढ़ेगी।पार्टी संगठन को मजबूज करने के लिए हमे जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बना कर आगे बढ़ना होगा



