Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशपूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह भरोसा,विश्वास एवं जन सेवा का संकल्प लेकर...

पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह भरोसा,विश्वास एवं जन सेवा का संकल्प लेकर कर रहे जन सेवा

बहराइच की राजनीतिक गलियारों में सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है कुंवर अरुणवीर सिंह पूर्व विधायक

पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह भरोसा,विश्वास एवं जन सेवा का संकल्प लेकर कर रहे जन सेवा
तेजस भारत समाचार
हरिहरपुर रैकवारी( बहराइच)। पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह बहराइच के ऐसे लोक प्रिय जनसेवक है जिनके घर पर आज भी सैकड़ों की संख्या में फरियादियों की भींड हर दिन आती है।कई बार के विधायक, विधान परिषद सदस्य,रहे है अपनी राजनीतिक पकड़ में महारथ हासिल है जनता में भरोसे मंद नेता है और गरीबों की मदद के लिए हर समय उपलब्ध रहते है वर्तमान समय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर परिवार की महिला को भारी मतों से जितवा कर जिले में अपनी राजनीतिक कद के बारे में लोहा मनवाया।
पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह आज भी राजनीति ने सक्रिय रहते है और जनता दरबार के माध्यम से अपने निवास हरिहरपुर रैकवारी में विधान सभा मटेरा, बहराइच सदर विधानसभा सहित अन्य विभिन्न विधानसभाओं से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण करने के लिए कहा।
लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह आज भी जनता में सभी जाति धर्म में विश्वास करने वालों में सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं।सपा से विधायक रहे फिर विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीते आज भाजपा में होने के बाद भी सबसे अधिक मुस्लिम समाज के लोगों की भींड जनता दर्शन दरबार में देखी जा सकती है रैकवारी राज दरबार में आज भी कोई जनता खाली हाथ नहीं वापस जाती है मुरझाए चेहरे भी कुंवर अरुणवीर सिंह से मिलकर हंसते हुए जाते है।कुंवर अरुणवीर सिंह को हम पिछले पैंतीस वर्षों से जनता हूं वे हमेशा जनता के लिए जीते है और किसी को दुखी नहीं देख सकते है आज यही कारण है कि बहराइच की राजनीतिक गलियारों में सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है जो जनता के दिलों में राज करते है।यही नहीं जिले के विकाश में श्रीसिंह का बड़ा योगदान रहा है। गांव गांव सड़क नाली पुल नाला निर्माण करवा कर जिले का चौमुखी विकाश कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular