
जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने किया कलेक्ट्रेट के सूचना विभाग का निरीक्षण
👉🏻सूचना कार्यालय के नए भवन से मीडिया कार्य होगा और सुगम”
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित मंडलीय जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। मीडिया गतिविधियों में सुगमता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा सूचना कार्यालय को कलेक्ट्रेट में नया भवन उपलब्ध कराया गया है, जिससे समाचार संप्रेषण एवं दैनिक कार्यों के क्रियान्वयन में अब और अधिक सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्था, कार्यप्रवाह एवं सुविधा-संवर्द्धन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। मौके पर सहायक सूचना निदेशक सुरेंद्र पाल, एकाउंटेंट अनिल श्रीवास्तव, एडीआईओ जितेंद्र यादव, नाजिर प्रेम, तथा संतोष, सत्येंद्र, पवन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



