Sunday, March 1, 2026
29.5 C
Delhi
Sunday, March 1, 2026
spot_img
Homeप्रदेशबहराइच के चौमुखी विकाश में जिला पंचायत सदैव अग्रणी भूमिका में रहा...

बहराइच के चौमुखी विकाश में जिला पंचायत सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है – अध्यक्ष मंजू सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पंचायत बहराइच की सामान्य बैठक सम्पन्न हुई

बहराइच के चौमुखी विकाश में जिला पंचायत सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है – अध्यक्ष मंजू सिंह
तेजस भारत समाचार

बहराइच । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पंचायत बहराइच की सामान्य बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह, प्रमुखगण, जिला पंचायत बहराइच के सदस्यगण, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी डॉ. चीरेन्द्र बहादुर, जिला पंचायत के अभियन्ता व वित्तीय परामर्शदाता सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सदस्यगण द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए पंचम राज्य वित्त आयोग/15वां वित्त आयोग (अनटाइड/टाइड फण्ड) वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक अनुपूरक कार्ययोजना एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत विकास योजना/वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट एवं आगामी वर्ष 2026-27 का मूल बजट एवं जिला पंचायत की सम्पत्ति एवं विभव कर प्रस्तावित सूची वर्ष 2025-26 का अनुमोदन, जनपद-बहराइच के ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत खनिज परिवहन शुल्क वसूली का मॉडल उपविधि, जनपद-बहराइच के ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के व्यवसायियों को नियंत्रित एवं विनियमित करने हेतु 09 दिसम्बर 2025 से प्रभावी उपविधि को राजस्व संकलन के दृष्टिगत तैयार की गयी संशोधित उपविधि, जिला पंचायत के अकेन्दीय संक्राम्य संवर्ग के पदों पर पदोन्नति का अनुमोदन तथा जनपद-बहराइच मनरेगा का वर्ष 2026-27 का श्रम बजट का अनुमोदन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने वार्षिक अनुपूरक कार्ययोजना एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत विकास योजना/वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन प्रदान करने के लिए सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सदस्यों द्वारा उठायी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश के विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आहवान किया टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आकांक्षात्मक जनपद को प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाने का प्रयास करें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular