Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogबहरीन में यूपी की हिंदू लड़की से कर्नाटक के मुस्लिम ने धोखे...

बहरीन में यूपी की हिंदू लड़की से कर्नाटक के मुस्लिम ने धोखे से किया दुष्कर्म और ब्लैक मेल! दबाव से बनाया मुसलमान, निकाह फिर गर्भपात की अजीबोगरीब कहानी!

बहरीन में यूपी की हिंदू लड़की से कर्नाटक के मुस्लिम ने धोखे से किया दुष्कर्म और ब्लैक मेल! दबाव से बनाया मुसलमान, निकाह फिर गर्भपात की अजीबोगरीब कहानी!

बहराइच की है पीड़ित लड़की

दुबई व बहरीन में रहता है कर्नाटक का मूल निवासी आरोपी सैफुद्दीन

दुष्कर्म के लिए बहरीन में काट चुका है 14 दिन की जेल

लखनऊ में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज

दबाव बनाकर हिन्दू युवती को बनाया मुसलमान

ब्लैकमेल कर किया निकाह

धोखे से गर्भपात! मुंबई का एक हाई प्रोफाइल अस्पताल आरोपों की जद में

कर्नाटक में घरेलू हिंसा का आरोप

तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ 19 मई। ये किसी बालीवुड, कन्नड़ सिनेमा की कहानी नहीं बल्कि यूपी के बहराइच की रहने वाली एक पढ़ी लिखी हिन्दू लड़की के साथ खाड़ी देश बहरीन, मुंबई व कर्नाटक में हुए धोखा, फरेब व अन्याय को लेकर घटित हुई सच्ची कहानी है।

यूपी के बहराइच जिला निवासी एक हिन्दू युवती से भारतीय मूल के मुस्लिम व्यक्ति ने खाड़ी देश बहरीन में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद दबाव से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया फिर धोखे से मुंबई भेजा और एक हाई प्रोफाइल अस्पताल में उसका पांच माह का गर्भ गिरवा दिया। इस संबंध में यूपी पुलिस ने 13 मई को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामला महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया है।

लखनऊ के गुडम्बा थाने में बीती 13 मई को दर्ज प्राथमिकी में बहराइच निवासी पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि [मैं पिछले छः सात साल से खाड़ी देश दुबई व बहरीन में काम कर रही हूं। बहरीन में भारतीय मूल के समसिया कालोनी, राहिला गली, बीदर (कर्नाटक) निवासी सैफुद्दीन नामक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी। सैफुद्दीन के खिलाफ मैंने बहरीन में दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था। जिसमें उसे 14 दिन जेल में भी रहा। दुष्कर्म की वजह से मैं बहरीन में गर्भवती हुई तो वहां लोगों की सलाह व सैफुद्दीन के परिवार द्वारा दबाव देने पर मेरा धर्म परिवर्तन कराकर 13 फरवरी 2024 को मेरा बहरीन में ही सैफुद्दीन से निकाह करा दिया गया। दुष्कर्म के कारण मुझे पांच माह का गर्भ था तब सैफुद्दीन ने अप्रैल माह में इलाज के बहाने मुझे मुंबई (भारत) भेज दिया। मुंबई के चैम्बूर स्थित सेवला अस्पताल में मेरा इलाज शुरू हुआ। मेरे पति सैफुद्दीन ने बड़ी चालाकी से धोखा देकर मुंबई में ही मेरी सहमति के बगैर मेरा गर्भपात करा दिया। इसके बाद सैफुद्दीन के मूल निवास बीदर (कर्नाटक) में उसके भाई बहनों व परिवार के अन्य लोगों ने मुझे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी और मुझसे मारपीट की जिस कारण मुझे घर छोड़कर निकलना पड़ा।]

पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त सैफुद्दीन के अपराध में उसकी पूर्व प्रेमिका चंडीगढ़ निवासी एक लड़की, पहली पत्नी तबस्सुम, भाई फहीम व आसिफुद्दीन, एक बहन व दो अन्य महिलाओं सहित उसके परिवार के सदस्य साथ दे रहे हैं।

पीड़ित युवती ने बताया कि बहरीन में दुष्कर्म के मुकदमे में सैफुद्दीन ने 14 दिन की जेल भी काटी थी। बाद में लोगों ने हमारा समझौता कराया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सैफुद्दीन ने दुष्कर्म के वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेलिंग के दबाव में आकर मुझे समझौते के अनुसार धर्म परिवर्तन कर मजबूरन उससे शादी करनी पड़ी थी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि चैम्बूर के सेवला अस्पताल की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. श्रुति राय व उनके पति ने सैफुद्दीन से मिलकर धोखे से पिछले महीने मेरा गर्भपात करा दिया।

गुडम्बा थाना लखनऊ के थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बताया कि पीड़िता बहराइच की मूल निवासिनी है लेकिन इन दिनों वह लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में अपने भाई के पास एक हास्टल में रह रही है। इसलिए उसकी एफआईआर लखनऊ में दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बगैर सहमति एबार्शन का अपराध मुंबई में हुआ बताया जा रहा है। इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामला महाराष्ट्र पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि सैफुद्दीन के खाड़ी देश में मौजूद दोस्त मुझे अभद्र भाषा में धमकी भरे फोन काल कर रहे हैं। सैफुद्दीन अपनी दौलत के दम पर मुझे व मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। सैफुद्दीन के कुछ साथी यहां भी मेरा पीछा कर रहे हैं। मैं बहुत डरी हुई हूं। इसलिए मुझे पुलिस से सुरक्षा की अपेक्षा है।

पीड़िता ने बताया कि फिलहाल वह अपना और अपनी मां का इलाज कराने के लिए लखनऊ में हैं और जल्द ही बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्रान्तर्गत अपने आवास पर जाएगी। बहराइच से पुलिस इंटेलीजेंस से एक अधिकारी ने दूरभाष पर संपर्क कर बहराइच आने पर सुरक्षा देने के लिए पीड़िता को आश्वस्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular