
बाराबंकी के राजनीतिक गलियारे में समाजसेवी राम सेवक यादव पूर्व शिक्षक के धमाकेदार आगाज से मचा हड़कम जनमानस ने किया जोरदार स्वागत
तेजस भारत समाचार
बाराबंकी। राम सेवक यादव बाराबंकी की राजनीति को भलीभांति जानते समझते है।और शुरू से खाटी समाजवादी विचार धारा से जुड़े है।समाज सेवा में जीवन का मुख्य उद्देश्य है लोगो की मदद करना इनकी अदद में शुमार है। अपनी विधानसभा सदर 268 बाराबंकी में लोगों की मदद करना कोई इनसे सीखे।उदारवादी सरल मृदभाषी मददगार राम सेवक यादव पर जनता का दबाव है कि इस बार चुनावो में भागीदारी करके इस क्षेत्र का नेतृत्व करे। श्री यादव के राजनीतिक सक्रियता से जनमानस में खुशी की लहर है।
राम सेवक यादव का जन्म ग्राम धर सांडा ब्लाक देवा बाराबंकी में हुआ पेशे से शिक्षक रहे राम सेवक यादव ने बच्चो को खूब पढ़ाया लिखाया और समाज सेवा की।अब जनता खुद अपना नेतृत्व राम सेवक यादव पूर्व शिक्षक को सौंपना चाहता है।इसी को लेकर चर्चा बाराबंकी के गलियारों में हो रही है।लोकप्रिय श्री यादव को जनता का प्यार स्नेह मिल रहा है साथ ही चुनाव लड़ने का दबाव भी बना रहा है।हालांकि इस संबंध में मेरे प्रतिनिधि ने राम सेवक यादव से संपर्क साधना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका लेकिन बाराबंकी के राजनीतिक गलियारों में राम सेवक यादव को लेकर चर्चा हो रही है।



