
बाराबंकी डीएम सतेंद्र कुमार नशीली दवाओं पर व्यापक अभियान चलाकर रोक लगाने पर देश में प्रथम रहे,भारत सरकार करेगी सम्मानित*
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ।बाराबंकी में जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार झा के कुशल नेतृत्व में पूरे बाराबंकी जिले में चलाए गए अभियान से प्रदेश ही नहीं देश में प्रथम स्थान पर बने रहने का गौरव हासिल हुआ।बाराबंकी में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में अयोजित कार्यक्रम में शुद्ध देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का पुरस्कार दिया जा रहा है जनपद बाराबंकी को ड्रग्स की रोकथाम में उठाए गए सख्त कदमों के फलस्वरुप राष्ट्रीय स्टार पर सबसे बेहतर कार्य करने वाले जिले के रूप में चयन किया गया है जनपद को। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त टीम प्रयास से संभव हो पाया है।
पिछले कुछ वर्षों में पुलिस ने जिले में मादक द्रव्य नियंत्रण में जबरदस्त काम किया है। सभी गिरोहों को निशाना बनाया गया है और उन्हें हतोत्साहित किया गया है।
बाराबंकी जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार स्वभाव से काफी मिलनसार पीड़ित के लिए किसी भगवान से कम नहीं है जनता की समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान देना उनकी प्राथमिकता है रोता हुआ फरियादी जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार से मिलकर हंसता हुआ जाता है। लेकिन कानून व्यवस्था के मामले में किसी दबाव ने नही आते है हमेशा नियम संगत काम के लिए जाने जाते है माफियाओं के लिए तो काल बनते देर नही लगाते अभी हालही में कई बालू माफियाओं पर सिकंजा कसा रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।विकाश के मामले में तो जिलाधिकारी बाराबंकी सतेंद्र कुमार का जवाब नही है।प्रदेश के तेज तर्रार जिलाधिकारी में सुमार है इनका नाम।हालही में संपन्न हुए लोक सभा चुनाओ में सबसे अधिक मतदान करने का गौरव बाराबंकी को हासिल हुआ कहीं पर कोई शिकायत नहीं रिपोल नही बड़े ही शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ इसके लिए जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार की कुशल नेतृत्व को जाता है।



