
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा उनके बताए रास्ते पर चलकर चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी – जयंत चौधरी
👉🏻भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि स्थल किसान घाट पर चौधरी साहब अमर रहे के उद्घोष से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ/ दिल्ली।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाधि स्थल किसान घाट पर चौधरी साहब अमर रहे के उद्घोष से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे,चौधरी साहब आजीवन किसानों के हित में कार्य किया आज हम सब उनके बताए रास्ते पर चलकर चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समाधि स्थल किसान घाट पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पितनकार के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़,राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने परिवार संग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सांसद मालूक नगर,पूर्व सांसद मुंशीराम,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार,विधायक अजय कुमार,अशरफ अली, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह,डा अजय तोमर,रालोद के प्रधान महासचिव त्रिलोक त्यागी,यशवीर सिंह,रविकांत चढ्ढा,रालोद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अहलवात,कुलदीप उज्जवल, योगेंद्र , वृजेश चाहर,राजकुमार सांगवान,चंदन चौहान विधायक,इंदजीत सिंह टीटू, अजयवीर सिंह,रजनीश मलिक,सहित सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,सहित पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अनुयाई किसानों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



