Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशमादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु करें प्रभावी कार्यवाही...

मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु करें प्रभावी कार्यवाही : डीएम सतेंद्र कुमार

मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु करें प्रभावी कार्यवाही : डीएम सतेंद्र कुमार

बाराबंकी,12 जुलाई। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज नारकोटिक्स के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में कहीं पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन, उपयोग एवं वितरण आदि कदापि न होने पाए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की आपसी समन्वय बनाकर मादक पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही करें । विद्यालयों, कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर भारी और हल्के वाहनों के ड्राइवरों, छोटे-छोटे दुकानों/ढाबों के संचालकों एवं युवाओं को भी जागरूक करते हुए नशे से संबंधित पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रवर्तन से संबंधित विभिन्न इकाइयों के द्वारा आपसी समन्वय बनाकर संदिग्ध स्थानों तथा मेडिकल स्टोर्स की आकस्मिक रूप से सघन जांच किए जाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी मेडिकल स्टोर पर नियमानुसार कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को स्कूल , डिग्री कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के आसपास वाले मेडिकल स्टोर पर प्राथमिकता से चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दवा विक्रेता बिना बिना डॉक्टर के पर्चे के ऐसी दवा विक्रय न करें जो नशीली दवाओं की श्रेणी में आती हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार, जिला आबकारी अधिकारी श्री कुलदीप दिनकर, ड्रग इंस्पेक्टर श्री मती सीमा सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular