
मानव जीवन में वृक्षों का अधिक महत्व है वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं – के सत्यनारायण आईपीएस
तेजस भारत समाचार
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सीबी सीआई डी उत्तरप्रदेश उप महानिदेशक आईपीएस अधिकारी के सत्यनारायण ने अपने कार्यालय प्रांगण में नीम का पौधा लगाया।इस अवसर पर श्री नारायण ने कहा कि मानव जीवन में और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमारे आस पास वृक्षों का होना बहुत जरूरी है।वृक्ष हमे सभी ऋतुओं से सुरक्षित रखता है।

हमारे जीवन के लिए आक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है जो हमे वृक्षों से मिलती है।मानव जीवन में जन्म से मृत्य तक वृक्ष का महत्व पूर्ण स्थान है।आज भीषण गर्मी उमस पर्यावरण असुंतलन है उसके पीछे वृक्षों का तेजी के कटना मुख्य कारण है।
इसी क्रम में शिवाय जुलिस के सीईओ हिमांशु राय ने कहा कि हमे मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए घर के आस पास खाली भूमि पर पेड़ो का लगाना चाहिए।जिससे आने वाली पीढ़ी स्वास्थ्य रहे और निरोगी रहे।संभावित बाढ़ भीषण गर्मी बढ़ता तापमान सभी देवी आपदाओं से पेड़ लगा कर बचा जा सकता है।
भाजपा नेता राणा अंबुज सिंह प्रधान ने पेड़ लगाकर कहा की हम आज पेड़ लगाकर अपने अगली पीढ़ी को एक धरोहर देने का प्रयास कर रहे है पूरे वर्ष एक अभियान चलाकर पेड़ो को लगाया जाएगा।पूरे साल दस हजार पेड़ लगा कर अपने ग्राम को ग्रीन ग्राम बनाने का प्रयास करेंगे। सी बी सीआईडी कार्यालय में विभागीय अधिकारी कर्मचारी इष्ट मित्र लोगो ने बढ़चढ़ कर पौधारोपण किया।



