Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशयुवा उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत डीएम का किया स्वागत

युवा उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत डीएम का किया स्वागत

युवा उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत डीएम का किया स्वागत

बहराइच, 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी का कलेक्ट्रेट सभागार में स्वागत किया।

जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री पीयूष मातनहेलिया ने कहा कि जिले में उद्योग-व्यापार के विकास की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा एवं ऊर्जावान जिलाधिकारी उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन की अपेक्षा है कि प्रशासन व्यापारियों के लिए सुरक्षित वातावरण, पारदर्शी व्यवस्था और उद्योगों को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर प्राथमिकता से कार्य करेगा।

नवागत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उद्योग बंधु बैठकों व अन्य माध्यमों से प्राथमिकता पर किया जाएगा। डीएम ने युवा व्यापारियों से भी अपेक्षा जताई कि वे पारदर्शिता, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जिले के औद्योगिक व आर्थिक विकास में भागीदारी निभाएँ।

प्रतिनिधिमंडल में युवा उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के कोषाध्यक्ष विकास मालानी, नगर अध्यक्ष अमन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular