Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeप्रदेशयुवा समाजसेवी ठाकुर सुयश प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी सक्रिय...

युवा समाजसेवी ठाकुर सुयश प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी सक्रिय टीम के साथ मानवता की पेश की मिसाल

ठाकुर सुयश प्रताप सिंह जैसे युवाओं की वजह से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का भाव बढ़ रहा है।”

युवा समाजसेवी ठाकुर सुयश प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी सक्रिय टीम के साथ मानवता की पेश की मिसाल
तेजस भारत समाचार
सिधौली:क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने वाले सुवनता रेस्टोरेंट के ऑनर एवं युवा समाजसेवी ठाकुर सुयश प्रताप सिंह एक बार फिर अपनी सक्रिय टीम के साथ मानवता की मिसाल पेश करते नज़र आए।
आज सिधौली के सामुदायिक केंद्र और रेलवे स्टेशन परिसर में सुयश प्रताप सिंह ने अपनी युवा टीम—अतुल तिवारी, अनुराग मिश्रा सहित कई अन्य ऊर्जावान युवाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को भोजन और पेयजल वितरित किया।
युवा टीम ने अत्यंत अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ सेवा कार्य पूरा किया, जिससे बड़ी संख्या में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत मिली।
स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि
“ठाकुर सुयश प्रताप सिंह जैसे युवाओं की वजह से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का भाव बढ़ रहा है।”
जनता ने सुयश प्रताप सिंह के निरंतर सामाजिक कार्यों और जनसेवा के समर्पण को सराहा और उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।
सामुदायिक सहयोग और मानवता की भावना को सशक्त करने की दिशा में यह कार्यक्रम बेहद सफल और प्रेरणादायक साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular